संताली भाषा से जुड़े मुद्दों को लेकर झारखंड संताल स्टूडेंट्स यूनियन ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शनिवार को रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड संताल स्टूडेंट्स यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने संताली भाषा से जुड़े विभिन्न मुद्दों और समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया तथा अपनी मांगें और अपेक्षाएं उनके समक्ष रखीं।
प्रतिनिधिमंडल ने संताली भाषा के संरक्षण, संवर्धन और इससे जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। सदस्यों ने भाषा के विकास और विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और उनके द्वारा उठाए गए विभिन्न विषयों की जानकारी ली। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उठाए गए मुद्दों पर आवश्यक पहल की जाएगी।

इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष विजय कुमार हांसदा, उपाध्यक्ष सबिता बास्के, सचिव हरिश चन्द्र मरांडी, संयुक्त सचिव संगम लता कुमारी, कोषाध्यक्ष बाबूलाल हेम्ब्रम, आनंद, गोपाल चन्द्र हांसदा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top