मणिपुर में भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद

इंफाल। मणिपुर के इंफाल पूर्व जिले के बोंगबल खोलेन की तलहटी में चलाए गए संयुक्त खुफिया अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए। पुलिस की देररात दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार यह अभियान सीआरपीएफ के एमएन सेक्टर क्विक एक्शन टीम (क्यूएटी) और रेंज इंफाल क्यूएटी तथा इंफाल पूर्व के कमांडो दल ने संयुक्त रूप से चलाया।

अभियान के दौरान एक ए-1 राइफल, एक .303 एलएमजी, मैगजीन सहित एक 9 एमएम पिस्तौल, दो 12 बोर की डबल बैरल बंदूकें, तीन 12 बोर की सिंगल बैरल बंदूकें तथा मैगजीन सहित एक स्थानीय निर्मित 9 एमएम पिस्तौल बरामद की गई। इसके अलावा, बिना डेटोनेटर के तीन नंबर 36 हैंड ग्रेनेड, एक चीनी हैंड ग्रेनेड, एक एमजी-2 राइफल ग्रेनेड, एक पोम्पी शेल, चार वायरलेस रेडियो सेट और एक चार्जर भी जब्त किया गया। सुरक्षा बलों ने मौके से विभिन्न प्रकार के गोला-बारूद का बड़ा जखीरा भी बरामद किया। बरामद सभी हथियारों, गोला-बारूद और अन्य सामग्री को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए थौबल डैम पुलिस स्टेशन को सौंपा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top