जेपीएससी की परीक्षाओं को रद्द करने के मामले में उच्च न्यायालय में सुनवाई पूरी, आदेश सुरक्षित

रांची। जेपीएससी की ओर से आयोजित चार परीक्षाओं को रद्द करने के राज्य सरकार के आदेश को चुनौती देने वाली याचिकाओं की सुनवाई शुक्रवार काे संयुक्त रूप से झारखंड उच्च न्यायालय में हुई। इस मामले में उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति दीपक रोशन की अदालत ने सभी पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया।

जिन चार नियुक्ति परीक्षाओं को रद्द करने के मामले में आज सुनवाई हुई, उनमें 14वीं जेपीएससी, एपीओ, एफआरओ और एसीएफ की परीक्षा शामिल है। राज्य सरकार ने 18 अगस्त को अधिसूचना जारी कर इन परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। एफआरओ और एसीएफ परीक्षा नियुक्ति रद्द करने मामले में प्रार्थियों की ओर से अदालत को बताया गया कि उनकी लिखित परीक्षा हो चुकी है, फिजिकल परीक्षा आयोजित की जानी थी। परीक्षा की प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई थी। ऐसे में उनकी परीक्षाओं को रद्द करना अनुचित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top