हंगामे के बीच झारखंड विधानसभा में 8,399 करोड़ रुपये का प्रथम अनुपूरक बजट पेश

रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान शुक्रवार को वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने विपक्ष के हंगामे के बीच वित्तीय वर्ष 2026-27 का प्रथम अनुपूरक बजट पेश किया। अनुपूरक बजट का कुल आकार 8,399 करोड़ 31 लाख 11 हजार रुपये है।

विधानसभा में बजट पेश किए जाने के दौरान विपक्षी सदस्य जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर लगातार नारेबाजी करते रहे। हंगामे के बीच ही वित्त मंत्री ने अनुपूरक बजट सदन के पटल पर रखा।
सरकार के अनुसार, अनुपूरक बजट पर सदन में विस्तृत चर्चा चालू सत्र के दौरान इसके पारित होने से पहले कराई जाएगी। इसके अलावा हंगामे के बीच विधानसभा की विभिन्न समितियों की रिपोर्ट भी सदन के पटल पर प्रस्तुत की गई।

उल्लेखनीय है कि लगातार हंगामे और नारेबाजी के कारण विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने सदन की कार्यवाही सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top