अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता (2026-27) के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह समापन समारोह आगामी 26 अक्टूबर को खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

इस संबंध में शुक्रवार को जैप की अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) श्रीमती प्रिया दुबे ने मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय (कांके रोड) में मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें समारोह में शामिल होने का औपचारिक न्योता सौंपा।

मुलाकात के दौरान एडीजी के साथ जैप के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) सुनील भास्कर और पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) कार्तिक एस. भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए आभार जताया और इस राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top