रांची : रांची के रहने वाले शुभ मिश्रा, जिन्होंने बिट्स पिलानी, हैदराबाद से बी.टेक कंप्यूटर साइंस, एमएससी केमिस्ट्री (डुअल डिग्री) की है, भारत की प्रतिष्ठित संस्थान इसरो में , इसरो साइंटिस्ट/इंजीनियर एससी, कंप्यूटर साइंस में रैंक 9 के लिए अर्हता प्राप्त की। शुभ मिश्रा ने राँची से अपनी प्रारंभिक पढाई पूरी करने के बाद बिट्स पिलानी, हैदराबाद से बी.टेक कंप्यूटर साइंस, एमएससी केमिस्ट्री (डुअल डिग्री) की, इसके बाद इन्होने भारत की प्रतिष्ठित संस्थान इसरो में , इसरो साइंटिस्ट/इंजीनियर के लिए आवेदन किया जिसमे इन्होने पुरे देश में 9वां रैंक प्राप्त कर पुरे राज्य का नाम रौशन किया है। शुभ मिश्रा के पिताजी आनंद मिश्रा, वर्त्तमान में डीएसपीएमयू के एफओ,पद पर कार्यरत है।
