राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का देवघर आगमन कार्यक्रम स्थगित

देवघर: उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा जानकारी दी गयी कि राष्ट्रपति सचिवालय द्वारा 10 एवं 11 जून 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के देवघर आगमन कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। इसके अलावा उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक श्री अजीत पीटर डुंगडुंग, प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों, पंडा धर्मरक्षणी सभा, अनुमंडल पदाधिकारी, एवं सहयोगी कर्मियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि पिछले दो-चार दिनों से लगातार जिस प्रकार आप सभी ने पूरे तत्परता एवं मेहनत के साथ कार्य किया है वह सराहनीय है। ऐसे में माननीय राष्ट्रपति के आगामी कार्यक्रम की सूचना के पश्चात पुनः आप सभी का सहयोग आपेक्षित हैं। ज्ञात हो कि राष्ट्रपति का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 10 जून को देवघर आगमन कार्यक्रम सुनिश्चित था। आगमन के पश्चात दिनांक 11.06.2025 को बाबा मंदिर पूजा अर्चना और एम्स देवीपुर में कार्यक्रम महामहिम राष्ट्रपति का तय था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *