राँची : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के शिक्षाशास्त्र विभाग के द्वारा वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कुलपति डॉ तपन कुमार शांडिल्य ने प्रतियोगिता का उदघाटन करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यह किसी भी विद्यार्थी के जीवन में उसके व्यक्तित्व का एक महत्वपूर्ण पक्ष होता है। उन्होंने कहा कि खेलों में भाग लेना अधिक महत्वपूर्ण हैं, न कि परिणाम। यह हमें सामूहिकता और सहभागिता का संदेश देता है। मौके पर कुलसचिव डॉ नमिता सिंह ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। उन्होंने इस प्रतियोगिता में शामिल हो रहे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर बीएड विभाग के शिक्षक डॉ अरविंद कुमार मौर्य ने भी अपने विचार व्यक्त किए। आज की इस प्रतियोगिता में सौ मीटर की दौड़ प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में रोहित शमदऔर महिला वर्ग में रिया कुमारी विजेता रहे। गोला फेंक प्रतियोगिता में रोहित और शाइस्ता सफल रहे। रस्साकशी प्रतियोगिता में बिरसा मुंडा ग्रुप प्रथम और महात्मा गांधी ग्रुप दूसरे स्थान पर रहा। मौके पर कुलसचिव डॉ नमिता सिंह, dsw dr सर्वोत्तम कुमार, बीएड विभाग के खेल विभाग के शिक्षक मनीष कुमार, डॉ अरविंद मौर्य, पीटीआई परमेश्वर महतोपर समेत बीएड विभाग के सभी शिक्षक मौजूद रहें। यह जानकारी पीआरओ डॉ राजेश कुमार सिंह ने दी।