झारखंड के चौथी बार मुख्यमंत्री बनने वाले पहले राजनेता बने हेमंत सोरेन

रांची। झारखंड राज्य की स्थापना के 24 साल में 14 मुख्यमंत्रियों की शपथ ले चुके हैं। झारखंड में हेमंत साेरेन के चाैथीबार मुख्यमंत्री पद व गोपनीयता की शपथ लेने के साथ राजनीतिक रिकाॅर्ड बन गया। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही हेमंत सोरेन राज्य के 24 वर्ष के इतिहास में अब तक चार बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले पहले राजनेता बन गए। उनके पिता शिबू सोरेन और भारतीय जनता पार्टी के अर्जुन मुंडा तीन-तीन बार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठ चुके हैं।

गुरुवार काे माेहराबादी मैदान पर आयाेजित शपथग्रहण समाराेह में प्रदेश के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने हेमंत साेरेन काे पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में इंडिया गठबंधन की भी एकजुटता दिखी।

शपथ ग्रहण में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन, रूपी सोरेन, तारिक अनवर, बीके हरि प्रसाद, सांसद पप्पू यादव, कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत, झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, कर्माटक के डिप्टी मुख्यमंत्री डीके शिव कुमार, माकपा माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, राजद के प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश नारायण सहित कई नेता मौजूद रहे। वहीं चीफ सेक्रेट्री अलका तिवारी और राज्यपाल के प्रधान सचिव नीतिन मदन कुलकर्मी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *