दुर्गा पूजा पर दुर्घटना को आमंत्रित करता सड़क पर बना गोल्फ

प्रकाश पटवारी
रामगढ़: दुर्गा पूजा पर हजारों लोग दो पहिए व चार पहिया वाहनों से दर्शनों के लिए निकलते हैं, जिनमें अधिकांश के साथ छोटे छोटे बच्चे व महिलाएं होती हैं। इन सभी को नजरंदाज कर पथ निर्माण विभाग छुट्टी मनाने में रहेगा । इस गोल्फ नुमा गड्ढे आस पास का पानी आ कर और भयानक बना दे रहा है, पानी भरा होने के कारण लोगों को सही से पता भी नहीं चलता कि गढ्ढा है और दुर्घटना के शिकार होते हैं। यह तो आम दिनों कि बात है। इस संबंध में पथ निर्माण के संबंधित अधिकारी को शनिवार 5 सितंबर को ही जानकारी दी गई थी। पर किसी ने ध्यान नहीं दिया।


दुर्गा पूजा दर्शन व घुमाने के लिए आज से भारी संख्या में लोग निकलेंगे। आज पुनः इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी को जानकारी दी गई है उन्होंने त्वरित कार्रवाई की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *