राँची : रांची के विधायक एवं पूर्व शहरी विकास मंत्री सी.पी. सिंह को डीएसपीएमयू के रसायन विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन ने स्वलिखित पुस्तक ‘टेक्स्ट बुक ऑन प्रैक्टिकल इन्वायरमेंटल केमिस्ट्री’ भेंट की। पुस्तक की सराहना करते हुए विधायक सी.पी. सिंह ने कहा कि पर्यावरण मंत्रालय को ऐसी अकादमिक पुस्तकों को अधिक से अधिक प्रोमोट करना चाहिए। उन्होने कहा कि स्कूली शिक्षा में भी इन्वायरमेंटल केमिस्ट्री (पर्यावरण रसायन विज्ञान) को एक अनिवार्य विषय के तौर पर शामिल किया जाना चाहिए। पुस्तक के लेखक और रसायनशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ° राजीव रंजन ने पुस्तक की चर्चा करते हुए कहा कि पुस्तक की स्पष्ट और सरल व्याख्याएँ जटिल प्रयोगों को भी आसान बनाती हैं।
