खूॅंटी/रांची। रिम्स में इलाजरत भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा का निधन हो गया। सोमवार को सड़क दुर्घटना में मंगल मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गये थे। सिर में चोट लगने के बाद मंगलवार को रिम्स के डॉक्टर उपाध्याय की देखरेख में उनका इलाज रिम्स में चल रहा था, न्यूरो सर्जन डॉक्टर आनंद प्रकाश ने उनका ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद मंगल मुंडा वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक जताते हुए कहा कि रिम्स में इलाजरत भगवान बिरसा मुंडा के वंशज श्री मंगल मुंडा जी के निधन की खबर से अत्यंत दुखी हूं। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें।