रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले संताल परगना स्थित बरहेट के भाजपा नेता सिमोन मालतो ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का दामन थामा। कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में सिमोन मालतो ने अपने दलबल के साथ झामुमो में शामिल हुए। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सिमोन मालतो एवं उनके समर्थकों को झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण कराई।
