अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रगतिशील महिला सम्मान समारोह का आयोजन 

मांडर। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को मांडर कॉलेज मैदान में  प्रगतिशील महिला सम्मान समारोह का भव्य आयोजन मांडर महाविद्यालय मैदान में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कृषि ,पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि अन्याय और अत्याचार को चुप चाप सहने और देखने को भी अन्याय है। उन्होंने कहा कि आधुनिक भारत की महिलाएं अब घर की चौखट को लांघ कर अपने हक अधिकार और खुद पर हो रहे जुल्म अत्याचार के खिलाफ लड़ने को तैयार है। समाज में महिलाओं को हमेशा लोक  लाज के दायरे में बांधने की कोशिश हुई। आज जरूरत है कि महिलाएं एक दूसरे की ताकत बने और जरूरत पड़ने पर संगठित हो कर अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ने को तैयार रहे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में हमेशा से महिलाओं की भागीदारी ने चौंकाया है। कई महिलाएं है जो गांव  पंचायत में बेहतर काम कर रही है। समाज में 80 प्रतिशत से ज्यादा महिलाएं अपना योगदान दे रही है। मैंने उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि होली से पहले मिलने जा रही है। इस राशि को बेहतर तरीके से करें और लखपति दीदी कैसे बने उस पर इस जोर देने की जरूरत है। 

झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के राजू ने कहा कि आंध्र प्रदेश की महिलाओं ने झारखंड के गांव में आ कर महिला समूह बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आंध्र प्रदेश की महिलाओं ने शराब के खिलाफ सबसे पहले लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया था।  शराबबंदी के नाम पर सबसे पहले महिलाओं की गोलबंदी हुई। उस वक्त वो खुद उस जिला के अधिकारी थे। एक गांव से शुरू हुए शराबबंदी आंदोलन से प्रभावित हो कर एक हजार के करीब गांवों में शराब पीने पर पाबंदी लग गई। वहीं से स्वयं सहायता समूह बनाने की शुरुआत हुई।  महिला समूह का हर माह बैठक होना जरूरी है। 

महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने कहा कि  पहले लोग कहते थे कि 33 प्रतिशत महिला आरक्षण से किसको लाभ मिलेगा। आज राजनीति के मैदान में महिलाओं की उपस्थित उसका जवाब है।  उन्होंने कहा कि महिलाएं मल्टी टास्किंग होती है। महिला पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने का काम करे। 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि  महिलाओं के लिए शिक्षा के साथ  साथ राजनीतिक दखलंदाजी जरूरी है। झारखंड सरकार में कांग्रेस कोटे के 4 मंत्री में से 2 महिला मंत्री है। पूर्व मंत्री सह प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि हर साल ये सम्मान महिलाओं को देने का काम करते है। घर की चौखट से बाहर निकल कर अलग  अलग क्षेत्र में काम कर रही महिलाओं को मैं सलाम करता हूं। परिवार के साथ समाज को आगे बढ़ाने के लिए कंधा से कंधा मिला कर चलने की जरूरत है।  सब मिलकर बेहतर गांव बेहतर पंचायत का निर्माण कर सकते है। प्रगतिशील महिला सम्मान समारोह में अलग अलग क्षेत्र में बेहतर काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसमें अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज लक्ष्मी नारायण मांझी , अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी लवली चौबे भी मुख्य रूप से शामिल थी। प्रसिद्ध नागपुरी गायिका मोनिका मुंडू ने भी संघर्ष पर बल दिया। इस मौके पर महिला समूह की भूमिका, शक्ति, संस्कृति ओर समाज में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार आदि पर आधारित नाटक की प्रस्तुति की गई। मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, यशस्विनी सहाय, कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर कुमार ए एन शाहदेव,  उत्तम शाही,शमीम अख्तर, नकुल सिंह, अजित सिंह, रसीद अंसारी आबिद अंसारी,  जमील मालिक ,मंगा उरांव,रंथेश्वर शाही समेत हजारों की संख्या में महिलाएं मौजूद थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *