भोक्ता पर्व पर भक्तो ने अंगारों पर चले नंगे पाव, लोहे की कील पीठ पर चुभोए ऊंचे खंभे से झूले

बोकारो : अहले सुबह के साथ मंडप स्थल पर मंत्रोच्चार करते हुए भक्तजन अंगारों पर नंगे पांव चले भोक्ता पर्व को लेकर भक्त लोग शिव मंदिर परिसर में शिव भक्ति के लिए प्रसिद्ध भोक्ता पर्व रविवार को श्रद्धा-उल्लास के साथ मनाया गया। पेटरवार प्रखंड अंतर्गत चांपी स्थित शिव मंदिर मे सुबह से ही भक्तजन नहर में स्नान करने के बाद लोहे की कील भोक्ताओं की पीठ व हाथ की भुजाओं में चुभोई गई। इसके बाद सभी भोक्तिया शिव भक्ति में सराबोर होकर झूमते नाचते बारी बारी से 35 फीट खूंटा पर से झूलने की रस्म पूरा किया। इस दौरान महिलाओं ने मां पार्वती के प्रति आस्था रखते हुए चरखा खूंटा की पूजा की।

साथ ही भोक्ताओं के झूलने तक सिर पर कलश लिए घंटों आराधना में महिलाएं खड़ी रही। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य माला कुमारी ने प्रत्येक साल की भांति इस वर्ष भी भोक्ताओं व समस्त कार्य करने वाले को अंगवस्त्र देकर सम्मानित करने का काम किया। कहा कि भोक्ताओं ने भगवान शिव के प्रति अनूठी भक्ति दिखाई। वहीं मुखिया प्रतिनिधि सीताराम मुर्मू ने कहा कि इस त्योहार में भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना की जाती है। मन्नत पूरी होने पर अपने शरीर को कष्ट देकर भगवान शिव के प्रति आभार व्यक्त किया जाता है। भोक्ता पर्व मनाने के दौरान काफी संख्या में महिला-पुरुष आस-पास के गांवों से भी मौजूद थे। इस दौरान आयोजन स्थल का माहौल शिवम बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *