एसयूबी के छात्र अभिराज और शशांक को यूएई में मिला प्लेसमेंट

रांची। सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू) के बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (2022-26) बैच के दो छात्रों ने अंतरराष्ट्रीय प्लेसमेंट हासिल कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। छात्र अभिराज आर्यन और शशांक पांडेय का चयन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की प्रतिष्ठित प्रौद्योगिकी कंपनी यूरुसिस में हुआ है।

यह जानकारी एसबीयू के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान ने मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञपप्ति के माध्यम से दी। एसयूबी की ओर से जारी विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि अभिराज आर्यन को एईडी 124,400 प्रतिवर्ष (लगभग 32.50 लाख रुपये) और शशांक पांडेय को एईडी 118,400 प्रतिवर्ष (लगभग 31 लाख रुपये) का आकर्षक पैकेज मिला है। वेतन के अलावा दोनों को लगभग 39 लाख रुपये का बीमा कवरेज, आवास भत्ता, भारत से आने-जाने की हवाई यात्रा सुविधा, वीजा सहायता, एमिरेट्स आईडी, डामन ब्रॉन्ज कवरेज और परिवहन भत्ता जैसी अतिरिक्त सुविधाएं भी दी जाएंगी। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि को विद्यार्थियों की मेहनत, प्रतिभा और संस्थान द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं उद्योगोन्मुखी प्रशिक्षण का परिणाम बताया।

विश्वविद्यालय के अनुसार, वर्तमान प्लेसमेंट सत्र में कॉग्निजेंट, टीसीएस, कोटक लाइफ और कोडयंग सहित कई प्रमुख कंपनियां भर्ती प्रक्रिया में शामिल हैं। इस वर्ष अबतक 375 से अधिक छात्रों का सफलतापूर्वक प्लेसमेंट हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top