1st हॉकी सिमडेगा मिनी सब जूनियर बालक- बालिका ग्रास रूट डेवलपमेंट हॉकी प्रतियोगिता आज से

सिमडेगा : हॉकी की नर्सरी सिमडेगा में ग्रास रूट स्तर से हॉकी को आगे बढ़ाने में हमेशा तत्पर रहने वाला हॉकी सिमडेगा जिला में बाल अवस्था से हॉकी खिलाड़ियों में ग्रास रूट स्तर से ही प्रतियोगी क्षमता लाने के लिए एक नए अध्याय की शुरुवात कर रही है। जिसके तहत जिला के आयु वर्ग 07 वर्ष से 11 वर्ष उम्र सीमा तक के नन्हे मुन्ने बालक और बालिका हॉकी खिलाड़ियों के लिए हॉकी सिमडेगा द्वारा हॉकी झारखंड के वित्तीय सहायता और जिला प्रशासन सिमडेगा के सहयोग से 1st हॉकी सिमडेगा मिनी सब जूनियर बालक & बालिका ग्रास रूट डेवलपमेंट हॉकी प्रतियोगिता 2024 का आयोजन दिनांक 22 से 25 मई 2024 तक एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम सिमडेगा में की जा रही है। इस प्रतियोगिता में कुल 10 टीम बालक वर्ग ने 06 तथा बालिका वर्ग में 04 टीम में कुल 180 खिलाड़ी भाग ले रही है जिसकी शुरुवात कल 22 मई को प्रातः 06=00 बजे से तथा विधिवत उद्घाटन कल अपराह्न 4.30 बजे की जायेगी। प्रतियोगिता में सामिल बालक बालिका के अलग अलग सभी टीम आपस में एक दूसरे से लीग मैच खेलेगी और लीग में प्रथम दो स्थान लाने वाले दोनो टीम आपस में फाइनल खेलेगी। किसी मान्यता प्राप्त संघ द्वारा इतनी कम उम्र सीमा के खिलाड़ियों के लिए हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन भारत ने संभवत पहली बार आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का पहला मैच कल सुबह 06.00 बजे से बालक वर्ग का गोंडवाना क्लब सिमडेगा बनाम आर सी उत्क्रमित मध्य विद्यालय करगागुड़ी , प्रातः=07.00 बजे से जाम बहार बनाम आर सी प्राथमिक विद्यालय कोचेडेगा एवम प्रात 08.00 बजे से पाईकपारा बनाम आत्म निर्भर हॉकी प्रशिक्षण केंद्र कुरकुरा के बीच होगी। बालिका वर्ग का मैच 4.30Pm बजे से होगी। यह जानकारी हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष
मनोज कोनबेगी ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *